घर से दीपावली पूजन कर ड्यूटी पर गाजियाबाद लौट रहे SI की सड़क हादसे में मौत, कार से टकराई नीलगाय

घर से दीपावली पूजन कर ड्यूटी पर गाजियाबाद लौट रहे SI की सड़क हादसे में मौत, कार से टकराई नीलगाय
संवाददाता – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान गाजियाबाद में तैनात पुलिस एसआई वैभव कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया,
रामपुर क्षेत्र के गांव घसौती निवासी वैभव कुमार 26, पुत्र प्रीतम सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा थे। उनकी गाजियाबाद जिले में तैनात थी। दीपावली पर अपने घर पहुंचे थे और परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद रविवार रात कार से वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शामली से कुछ आगे के बीच रात करीब 11 बजे रास्ते में अचानक एक नीलगाय उनकी कार के सामने आ गई, जिसके चलते कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई,



