#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

ओवरलोड डबल डेकर बस दुकानों के छज्जे से टकराई, एक नाबालिग बच्ची और एक बुजुर्ग महिला घायल

ओवरलोड डबल डेकर बस दुकानों के छज्जे से टकराई, एक नाबालिग बच्ची और एक बुजुर्ग महिला घायल


ब्यूरो चीफ
इम्तियाज़ अहमद खान

रायबरेली। कोतवाली नगर इलाके में दीवानी कचहरी के गेट नंबर तीन के सामने एक ओवरलोड डबल डेकर बस दुकानों के छज्जे से टकरा गई। छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक नाबालिग बच्ची और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। यह हादसा रायबरेली के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में दीवानी कचहरी के गेट नंबर तीन के पास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दूसरे जिले से बारातियों को लेकर आई डबल डेकर बस में सवारियों के साथ ऊपर भारी सामान लदा था। ओवरलोड होने के कारण बस एक तरफ झुकी हुई थी और अनियंत्रित होकर दुकानों के छज्जे से जा टकराई। टक्कर के बाद छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया, जिसके मलबे में दबकर एक नाबालिग बच्ची और बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button