#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

डीएम व एसपी ने छठ पूजा के दृष्टिगत राजघाट एवं शहीद स्मारक सई नदी घाटों का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने छठ पूजा के दृष्टिगत राजघाट एवं शहीद स्मारक सई नदी घाटों का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

रायबरेली- 12 नवम्बर 2026,
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत  राजघाट तथा शहीद स्मारक स्थित सई नदी के घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता से पूजा-अर्चना सम्पन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया।
         निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर भूमि समतलीकरण, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं बेहतर ढंग से सुनिश्चित कर ली जाएं, जिससे महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
       जिलाधिकारी ने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुगम आवागमन तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।
         इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button