गुलरिया चीनी मिल का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, पेराई शुरू होते ही किसानों के खिले चेहरे

गुलरिया चीनी मिल का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, पेराई शुरू होते ही किसानों के खिले चेहरे
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने फीता काटकर किया मिल का उद्घाटन, यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ संचालन
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। जनपद के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। गुलरिया चीनी मिल का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने फीता काटकर मिल के संचालन का शुभारंभ किया। इस मौके पर यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल का चक्का घूमना शुरू हो गया।
मिल के संचालन शुरू होते ही क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से पेराई सत्र शुरू होने का इंतजार कर रहे किसानों को अब अपनी गन्ने की फसल की बिक्री में सहूलियत मिलने की उम्मीद जगी है।
चीनी मिल शुरू होने से क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों को आशा है कि इस बार गन्ने की पेराई सुचारु रूप से होगी और उन्हें समय से गन्ना आपूर्ति का अवसर मिलेगा। मिल का संचालन शुरू होना क्षेत्र की गन्ना खेती और किसानों की आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



