#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

कोतवाली नगर टीम ने 05 वारंटियों को किया गिरफ्तार

कोतवाली नगर टीम ने 05 वारंटियों को किया गिरफ्तार

इम्तियाज़ अहमद खान
ब्यूरो चीफ

रायबरेली 12 नवंबर 2026 – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कुल 05 अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में 1. रामबरन पुत्र रामपाल, निवासी ठोकरी मजरे छिबलामऊ थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली, 2.शैलेंद्र उर्फ गोलू पुत्र मिहीलाल निवासी रायपुर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली, 3. जिगरीलाल पुत्र छेदीलाल निवासी लोहानीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली, 4. अंकुल कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी अहिया रायपुर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली, 5. कुंता उर्फ लवकुश पुत्र सोना निवासी लोहानीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली रहे। वहीं गिरफ्तार करने वाली थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंकुर दुबे, हेडकांस्टेबल शेर मोहम्मद व कांस्टेबल छोटे शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button