#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

दवा लेने निकले युवक पर लाठी-डंडों से हमला,घर में बंधक बनाकर भी की गई मारपीट; सांसद के हस्तक्षेप के बाद 16 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

दवा लेने निकले युवक पर लाठी-डंडों से हमला,घर में बंधक बनाकर भी की गई मारपीट; सांसद के हस्तक्षेप के बाद 16 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि दवा लेने के लिए घर से निकले एक युवक को कई लोगों ने रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों पर युवक को गमछे में फंसाकर घसीटते हुए घर के अंदर ले जाने और वहां भी बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और कथित तौर पर युवक को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दिन ही पुलिस को लिखित तहरीर देने के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।


मामले में कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित पक्ष ने सांसद से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि सांसद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आखिरकार 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।फिलहाल संबंधित थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की चार धाराओं 191(2), 115(2), 351(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक के साथ मारपीट करने के साथ उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। वहीं, घटना के दिन तहरीर दिए जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज होने में हुई देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और जांच में घटना से जुड़े कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।

SvasJsNews | जनहित की आवाज
भ्रष्टाचार पर कसेगा नकेल

Related Articles

Back to top button