बिधूना में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक राम अवतार शास्त्री का निधन, नगर में शोक की लहर

बिधूना में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक राम अवतार शास्त्री का निधन, नगर में शोक की लहर

संवाददाता – अभिषेक मिश्रा
उत्तर प्रदेश, औरैया जनपद के तहसील मुख्यालय बिधूना में नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक श्री राम अवतार शास्त्री का शुक्रवार को नवीन बस्ती स्थित निवास पर हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे नगर में गहरा शोक और मातमी माहौल व्याप्त है।

शास्त्री जी को वर्ष 1984 में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1995 में एक समर्पित शिक्षक के रूप में सेवानिवृत्ति प्राप्त की थी।
वे नगर के रामनरेश दुबे और उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सदस्य डॉ. श्यामनरेश दुबे के पिता थे।
नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय समाज ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
🕯️ शास्त्री जी की सेवाभावना और शिक्षण क्षेत्र में योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके स्नेहिल व्यक्तित्व और अनुकरणीय जीवन को नगरवासी सदा याद रखेंगे।



