#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

शराब की दुकान खुलवाने पहुंची टीम पर महिलाओं का हमला, तहसीलदार समेत कई घायल

शराब की दुकान खुलवाने पहुंची टीम पर महिलाओं का हमला, तहसीलदार समेत कई घायल

पीलीभीत | माधोटांडा

थाना क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़ में अंग्रेजी शराब की दुकान खुलवाने पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम का ग्रामीण महिलाओं ने जमकर विरोध किया। विरोध के दौरान महिलाओं ने दुकान का ताला तोड़ दिया और शराब की पेटियां सड़क पर फेंककर बोतलें तोड़ डालीं।

हंगामे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की और पथराव हुआ, जिसमें कलीनगर के तहसीलदार, एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इसी वजह से लंबे समय से दुकान के आवंटन का विरोध किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हंगामे में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट -अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button