डीआईजी ने सुनीं जनता की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

डीआईजी ने सुनीं जनता की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस परिक्षेत्र कार्यालय में आज जनसुनवाई के जरिए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप, पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
डीआईजी ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान न केवल गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष होना चाहिए, बल्कि वह पारदर्शी और प्रभावी भी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत को उत्तरदायित्व के साथ समय सीमा के भीतर निपटाया जाए, ताकि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
श्री सिंह ने जवाबदेही तय करते हुए यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की प्रगति के बारे में समय-समय पर जानकारी दी जाए। इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना रहा।”



