#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौकश व लुटेरे अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट के रुपये बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस टीम देवला-सरकड़ी खुमार मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजान पुत्र अहसान निवासी मोहम्मदपुर गाढ़ा थाना जनकपुरी, सहारनपुर के रूप में हुई है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लूट के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गौकशी, लूट और आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और लूट के 500 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button