4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान भी भारी मात्रा में बरामद।

4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान भी भारी मात्रा में बरामद।
शायद अब लग जाएगा, चोरी की घटनाओं पर अंकुश।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने बैटरी चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 10 बैटरियां, 5 इन्वर्टर तथा 4000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार वादी मोहित कुमार निवासी दामोदराबाद की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चारों आरोपियों उस्मान, मुस्तकीम, दिलबहार और सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर दामोदराबाद क्षेत्र में खड़े ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी की थीं। चोरी के बाद बैटरियों को झाड़ियों में छिपा दिया जाता था और मौका मिलने पर उन्हें बेच दिया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल क्षेत्र से 8 बैटरियां और 5 इन्वर्टर बरामद किए, जबकि 2 बैटरियां पहले ही बरामद हो चुकी थीं। इसके अलावा आरोपियों के पास से 4000 रुपये नकद भी मिले, जो चोरी का ही हिस्सा बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही। बैटरी चोरी की घटनाओं पर अब शायद अंकुश लगने की उम्मीद है।



