2 मई को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट क्षेत्र की क्षेत्रीय इकाई का सांकेतिक धरना।

सलमान शेख कोतवाली देहात।बरूकी।बिजनोर।2 मई को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट क्षेत्र की क्षेत्रीय इकाई का सांकेतिक धरना बरुकी बस स्टैंड पर शुरू समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 9 मई को होगा बड़ा आंदोलन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने एनएच हाईवे के एसडीओ आशीष शर्मा को पंचायत में बुलाकर नेशनल हाईवे बरुकी फ्लाई ओवर दोनों और सर्विस रोड पर पुलिया निर्माण की जल्द से जल्द मांग की है इंडियन गैस सिलेंडर कि समस्या से मजदूर व किसान परेशान हो रहे हैं। जहां शहर में 25 दिन में गैस सिलेंडर मिल रहा है वहीं गांव में 45 दिन में सिलेंडर दिया जा रहा है। किसानों ने 25 दिन में गांव में सिलेंडर देने की मांग की है। पंजाब नेशनल बैंक बरूकी एवं भारतीय स्टेट बैंक बरूकी की शाखाओं द्वारा क्षेत्रीय किसानों का शोषण न किया जाए। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने झालू से नजीबाबाद के सरवनपुर तक नहर की पटरी को पक्का कराने, ग्राम बरूकी में सहकारी बैंक की शाखा का निर्माण तत्काल प्रभाव से कराने, ग्राम बरुकी में नवनिर्मित पानी की टंकी को शीघ्र चालू कराने, किसान यूनियन नेताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं का शीघ्र निस्तारण ना होला तो आने वाली 9 मई को आंदोलन करने की चेतावनी दी। पंचायत का संचालन क्षेत्र संगठन अध्यक्ष बृजेश ने व अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनखड़ जी ने की पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह तिलकराम खौबे, बृजेश काकरान चमन सिंह हेमराज सिंह देवराज सिंह रवि सिंह घनश्याम सिंह मुनेंद्र सिंह नरपल सिंह जोगिंदर सिंह डॉक्टर वीर सिंह मुकेशआदि उपस्थित रहे।



