#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसबीवीएम में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती

एनएसबीवीएम में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री तारकेश्वर सिंह जी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्प अर्पित कर नमन किया। विद्यालय के छात्र कुशाग्र द्विवेदी एवं अरजान आरिफ की गांधी एवं शास्त्री जी की जीवन्त भूमिकाएं सराहनीय रहीं। कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की शिक्षिका इकरा एवं शिक्षक विशाल गुप्ता ने गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन से जुड़ी अनेक प्रेरक एवं  रोचक जानकारियों से बच्चों को अवगत कराया।
अंत में प्रधानाचार्य जी ने बच्चों के प्रति अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जी ने सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। वे दुनिया भर में अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं। उनकी कालजयी शिक्षाएं संपूर्ण देशवासियों का पथ सदैव आलोकित करती रहेंगी। आज बापूजी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने अनमोल विचारों से वे सदैव जीवित रहेंगे। ’जय जवान – जय किसान’ का नारा देने वाले शास्त्री जी के प्रति कहा कि उन्होंने लगभग 18 माह तक देश का नेतृत्व बतौर प्रधानमंत्री के रूप में किया। उनके कार्यकाल में ही भारत तथा पाकिस्तान जंग में पड़ोसी देश को हार का सामना करना पड़ा था। ईमानदार छवि और सादगी भरा सरल जीवन जीने वाले शास्त्री जी का पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी देशभक्ति के लिए उनको देश के सर्वोच्च सम्मान ’भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। आज देश की दोनों ही महान विभूतियों की जयंती के अवसर पर हम उनको शत्-शत् नमन करते हैं।

Related Articles

Back to top button