#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों के खातों में आधार आधारित डीबीटी से भेजी जाएगी आगामी किस्त : शक्ति त्रिपाठी

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों के खातों में आधार आधारित डीबीटी से भेजी जाएगी आगामी किस्त : शक्ति त्रिपाठी

रायबरेली, 01 अक्टूबर 2026
          जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने जनपद रायबरेली में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बच्चों के आधार से बैंक खाते को लिंक कराते हुए एनपीसीआई एवं डीबीटी की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आगामी दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए।
          जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि योजना की आगामी किस्त की धनराशि बच्चों के बैंक खाते में आधार आधारित डीबीटी के माध्यम से ही प्रेषित की जाएगी। अतः योजना के सभी लाभार्थी बच्चों के अभिभावक निर्धारित समयावधि में बैंक खाते से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे आगामी किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

Related Articles

Back to top button