जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन हेतु खोदी 89 किमी सड़कें अब होंगी दुरूस्त

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन हेतु खोदी 89 किमी सड़कें अब होंगी दुरूस्त
रायबरेली, 01 अक्टूबर 2026
अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) रायबरेली रणविजय सिंह ने बताया है कि जनपद रायबरेली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) एक अक्टूबर से वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया गया है। 40 दिनों के इस विशेष अभियान के दौरान टूटी सड़के दुरूस्त की जायेगीं। जनपद में चिन्हित शेष सड़कों को अभियान के तहत दुरूस्त कराया जा रहा है।
उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), रायबरेली के अनुसार जिले में पेयजल योजनाओं के लिए 9167.89 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके लिए 2630.00 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें 2541.00 किलोमीटर का पुनर्स्थापना कार्य पूरा हो चुका है। अब 89.00 किलोमीटर सडक की मरम्मत शेष है। ग्रामीण पाइपलाइन लाइन बिछाये जाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों/मार्गो की फोटो और वीडियों जल सारथी ऐप पर भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते है। ऐप में “सड़क पुर्नस्थापना / मरम्मत अभियान” विकल्प पर जाकर नाम, गांव और पता दर्ज कर फोटो-वीडियों अपलोड करना होगा। शिकायतों की निगरानी मुख्यालय स्तर से की जा रही है।
एक्सईएन रणविजय सिंह ने बताया कि शेष सड़कों के पुर्नस्थापना कार्य के लिए एक अक्टूबर से 10 नवबंर तक प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद रायबरेली में पाइपलाइन हेतु खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ कराया गया है।



