#SvasJsNewsऔरैयाब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा पुतला दहन के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता- रामकुमार राठौर,औरैया

भाजपा पुतला दहन के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

अछल्दा (औरैया), 2 मई। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई पदयात्रा और पुतला दहन कार्यक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाना अछल्दा पहुंचकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। सपा नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई नारेबाजी एवं पुतला दहन से क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।


जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कस्बे में पदयात्रा निकाली थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी भी की। कार्यक्रम के बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।शनिवार को समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर यादव प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता थाना अछल्दा पहुंचे और थाना प्रभारी सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला था तथा इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी प्रकार की गतिविधि से कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की भी मांग की। इस दौरान नवीन गुप्ता नगर अध्यक्ष, संजय कठेरिया, रिंकू यादव, अनिल कुमार, विवेक दुबे, सिद्धार्थ मिश्रा, वैभव दीक्षित, सनी यादव, जयवीर सिंह वर्मा सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button