#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

डंपर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, पुलिस ने पंचनामा भर शव परिवार के सुपुर्द किया।…

डंपर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, पुलिस ने पंचनामा भर शव परिवार के सुपुर्द किया।…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बिहारीगढ़ आज सुबह सवेरे अमानतगढ़ स्थित सर्विस रोड पर एक अज्ञात डंपर ने भूसे की ट्रॉली में टक्कर मार दी जिसके कारण ट्रैक्टर पर बैठा किसान सड़क पर आ गिरा और उसके ऊपर से डंपर गुजर गया जिसके चलते किसान की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद डंपर मौके से फरार हो गया।
आज सुबह लगभग 5:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली भूसा भरकर हसना वाला उत्तराखंड से रसूलपुर जा रही थी जिस पर कई लोग सवार थे। अमानतगढ़ स्थित नानक सर ढाबे के पास सर्विस रोड पर एक अज्ञात डंपर ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में साइड से टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा रसूलपुर निवासी इरशाद उर्फ भूरा पुत्र फैजू 45 वर्षीय निवासी ग्राम रसूलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर सड़क पर गिर गया। और डंपर के टैरों की चपेट में आ गया। जिसके कारण इरशाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि डंपर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना तुरंत भगवानपुर पुलिस को दी गई। भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों से शव का पोस्टमार्टम करने का आग्रह किया। परंतु परिवार वालों के पोस्टमार्टम न करने की मांग को देखते हुए पंचनामा भरने के पश्चात शव को उसके परिवार जनों को सौंप दिया है। इस घटना के चलते गांव मे शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button