#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद

थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक  सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.04.2026 को थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 अभियुक्तगण 1.नदीम पुत्र इनाम निवासी हुसैन बस्ती थाना मण्डी सहारनपुर 2.शाहरुख पुत्र फैमीद हसन निवासी मौहल्ला छिपियान नूरबस्ती थाना कोतवाली नगर सहारनपुर को बेहट रोड पर इन्डेन गैस एजंन्सी के पास खाली पडे प्लाट  से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त नदीम कब्जे से कुल 160  ग्राम अवैध चरस व अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त के कब्जे से कुल 140 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 199/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण 1. नदीम 2. शाहरूख द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button