#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पार्षद मंसूर बदर का भव्य स्वागत छतों से महिलाओं ने फूलों की पंखड़ियां बिखेरी

पार्षद मंसूर बदर का भव्य स्वागत छतों से महिलाओं ने फूलों की पंखड़ियां बिखेरी

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर खाताखेड़ी सड़क प्रकरण के बीच देर रात खाताखेड़ी नागरिकों ने पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर का फूलों और गुलाब की पंखड़ियां से स्वागत किया पूर्व पार्षद डॉक्टर अहसान ने कहा कि जो भी व्यक्ति लोगो के लिए काम करता है उसका मान सम्मान खुद बा खुद लोग करते है कुछ लोगों को शब्दों की मर्यादा नहीं पता और ना ये पता कि वो किसके बारे में क्या बोल रहे है?पार्षद मंसूर बदर पढ़े लिखे सभ्य और लगातार लोगों की सेवा करने वाली शख्सियत है कुछ लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता को हज़म नहीं कर पा रहे है भूरा मलिक तो एक मोहरा है इसके पीछे और भी लोग है लेकिन खाताखेड़ी की जनता काम करने वाले और नाकारा लोगों में फर्क जानती है,देर रात 12.00बजे भी पार्षद मंसूर बदर के स्वागत में लोग सड़को पर मौजूद रहे महिलाओं ने छतों से गुलाब की पंखड़ियां बिखेरी पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने कहा कि हम लोग जब एक सफ में खड़े होकर नमाज़ पढ़ते है उसमें ना कोई छोटा होता है ना बड़ा आदमी के कर्म उसे छोटा और बड़ा बनाते है और जिम्मेदार लोगों को काम करना चाहिए बकवास नहीं करनी चाहिए पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि काम करने वाला पार्षद दल हमेशा से चाहे SIR हो,चाहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का मामला हो, चाहे पुराने शहर के वार्डो को कई किलोमीटर दूर से वापस निगम ले जाना हो,चाहे दबनी वाला कब्रिस्तान हो या मानक मऊ शमशान घाट हो, चाहे ईदुल फितर,और ईदुल अजहा की तैयारी हो,स्ट्रीट लाइट्स,पानी की समस्या हो,सड़क के मसले हो नगर और 32 गांवों की समस्याओं का समाधान करवाने में हमेशा आगे रहता है और भविष्य में लोगों के साथ खड़ा रहेगा इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद महमूद हसन पार्षद रईस पप्पू पार्षद जफर अंसारी पार्षद गुलज़ेब खान के साथ वाजिद मलिक,इरशाद मलिक,मसूद अंसारी, कुरबान मलिक,डॉक्टर नसीम मलिक,डॉक्टर मुक्तदीर,रिहान मलिक,साजिद मलिक,नौशाद मलिक,परवेज़ मलिक,अहसान मलिक,इसरार मलिक,राहिल आज़मी,इमरान मंत्री,अलमास,जावेद मलिक कमाल मलिक ने जोरदार स्वागत किया!

Related Articles

Back to top button