बच्चों के एडमिशन टाइम के बीच पुराने शहर के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग जोन को 4 km दूर ले जाने पर पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने तीसरी बार मेयर और नगर आयुक्त शिपू गिरि से की मुलाकात तीन दिनों में सिटी जोन बनवाने का मिला आश्वासन

बच्चों के एडमिशन टाइम के बीच पुराने शहर के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग जोन को 4 km दूर ले जाने पर पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने तीसरी बार मेयर और नगर आयुक्त शिपू गिरि से की मुलाकात तीन दिनों में सिटी जोन बनवाने का मिला आश्वासन
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मंसूर बदर के साथ काम करने वाले पार्षद दल ने आज हल्ला बोल दिया ,पार्षद मंसूर बदर की अगुवाई में मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात की पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि पूर्व में दिनांक 7 अप्रैल और बोर्ड और कार्यकारणी समिति के बैठक में बता चुके है कि नगर और 32 गांवों के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों और हाउस टैक्स के लिए तीन ज़ोन बनाए गए है जिनमें एक मनोहर पुर दूसरा हकीकत नगर और तीसरा नुमाइश कैंप में बनाया गया है पुराने शहर के वार्ड 28,31,32,43,49,57,58,62,63,64,65,66,68,69,70 को 4km दूर ज़ोन बना दिया गया है जबकि शासन का कहना है कि लोगो की सुविधा के लिए ज़ोन बनाए जा रहे है बच्चों का एडमिशन का समय है लोगो को जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है थाना कुतुबशेर के सामने के वार्ड जो हकीकत नगर ज़ोन में लगा दिए गए है वहां की महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी है उनको घंटाघर_कोर्ट रोड_कचहरी का ट्रैफिक पार कर जाना हो रहा है इसलिए नगर निगम कार्यालय में ही इन वार्डो का सिटी जोन बनवाया जाए मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही gps को देखते हुए निगम के पास के वार्डो को निगम कार्यालय में समायोजित करवा लिया जाएगा इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी, पार्षद सईद सिद्दीकी, पार्षद इज़हार मंसूरी, पार्षद महमूद हसन, पार्षद रईस पप्पू, पार्षद जफर अंसारी, पार्षद मेनपाल, पार्षद आसिफ अंसारी, पार्षद गुलज़ेब खान, पार्षद डॉक्टर मंसूर, पार्षद एडवोकेट जावेद, पार्षद अब्दुल खालिक मौजूद रहे!



