खान मार्केट से जुड़ा अवैध दवा कारोबार उजागर, दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में तीन गिरफ्तार…

खान मार्केट से जुड़ा अवैध दवा कारोबार उजागर, दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में तीन गिरफ्तार…
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जनपद में अवैध दवा कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें खान मार्केट से जुड़े कुछ दवा व्यापारियों की संलिप्तता उजागर हुई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में चोरी की सरकारी दवाओं के साथ नकली और नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई है।मामले में सहारनपुर के एक दवा व्यापारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सीलबंद पेटियों में दवाएं भेजते थे, लेकिन उनके साथ लगाए गए बिल किसी दूसरी फर्म के नाम पर होते थे।इस तरीके से अवैध दवाओं को वैध दिखाकर देशभर में सप्लाई किया जा रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, अलग-अलग जनपदों से चोरी की गई। सरकारी दवाएं सहारनपुर के रास्ते ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के जरिए विभिन्न राज्यों में भेजी जाती थीं। इस दौरान फर्जी बिलिंग और ट्रांसपोर्ट सिस्टम के दुरुपयोग का भी खुलासा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि खान मार्केट से जुड़े कुछ अन्य व्यापारी भी इस अवैध कारोबार में शामिल हो सकते हैं, जिससे दवा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, ट्रांसपोर्टरों को गुमराह कर एक स्थान की खेप को दूसरी जगह भेजने की साजिश भी सामने आई है। घटना के बाद सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोबिन ने सभी ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिल और पार्सल का मिलान करने तथा संदिग्ध खेप की जांच करने की अपील की है, ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित विभागों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



