पुलिस लाइन में एक बडे भोज का आयोजन सम्पन्न

पुलिस लाइन में एक बडे भोज का आयोजन सम्पन्न
पुलिस लाइन सहारनपुर में पुलिस आरक्षी प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक बडा भोज का आयोजन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा स्वयं प्रशिक्षुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा गया
इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर-DIG अभिषेक सिंह सहित अनेक पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस लाइन सहारनपुर में आरटीसी प्रशिक्षुओं के आधारभूत प्रशिक्षण की सफल पूर्णता के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक भोज एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रशिक्षुओं के कठिन परिश्रम,अनुशासन तथा समर्पण की सराहना के रूप में किया गया,जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह एवम एसएसपी आशीष सिंह के अलावा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला,जिसमें यहां आए बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित सभी लोगों के दिलों में अपनेपन की एक नई भावना जाग्रत कर दी।इस मौके पर सभी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उन्हें भविष्य में कर्तव्यनिष्ठा,ईमानदारी एवम जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य व मनोरंजन आदि बेहद मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं,जिन्होंने उपस्थित सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा स्वयं प्रशिक्षुओं को स्नेहपूर्वक भोजन परोसकर यहां उपस्थित प्रशिक्षुओं के दिलों मे प्यार व अपनेपन की भावना जाग्रत कर दी और यही नहीं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा भी प्रशिक्षुओं के साथ भोजन ग्रहण किया।जिससे पुलिस बल के भीतर सामूहिकता, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान का संदेश प्रसारित हुआ।कार्यक्रम के दौरान यहां उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया,कि पुलिस सेवा में अनुशासन सेवा भाव एवं संवेदनशीलता का विशेष महत्व है,और प्रशिक्षुओं को इन मूल्यों को सदैव अपने कार्य में बनाए रखना चाहिए।यह आयोजन न केवल प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रतीक रहा,बल्कि पुलिस विभाग के भीतर पारिवारिक वातावरण,आपसी विश्वास एवं मनोबल को सुदृढ़ करने का भी एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ,जिसमें सभी ने मिलकर इस यादगार क्षण एक दूसरे के साथ साझा किया।



