#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

लापरवाही पर विद्युत विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस के साथ वेतन रोकने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक

लापरवाही पर विद्युत विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस के साथ वेतन रोकने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की व्यापार बंधुओं के साथ बैठक

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह चैहान की अध्य्क्षता में राज्य कर विभाग के सहयोग से व्यापार बँधु की बैठक सम्पन हुई। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्या पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। बिजली विभाग व नगर निगम से संबंधित प्रकरणों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर अरुणेश यादव सहित विद्युत, लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी, नगर निगम, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं व्यापारी वर्ग से राजेश गुलाटी, मुकुंद मनोहर गोयल, रोहित घई, नुसरत साबरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button