प्रीपेड मीटर से परेशान व्यापारियों ने मुख्य अभियंता को सोपा ज्ञापन

प्रीपेड मीटर से परेशान व्यापारियों ने मुख्य अभियंता को सोपा ज्ञापन
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के पदाधिकारीयो ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम मुख्य अभियंता को दिया! ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया है कि प्रदेश में प्रीपेड मीटर से जो समस्याएं उत्पन्न हो रही है उससे आम जनता व व्यापारी सभी परेशान हैं प्रीपेड मीटर ऐप में बकाया धनराशि का पता नहीं चलता और बिजली की सप्लाई बंद हो जाती है सप्लाई को दोबारा आरंभ करने के लिए पिछले शुल्क के साथ-साथ अग्रिम शुल्क भी जमा करना पड़ता है जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए संभव नहीं हो पाता! बकाया भुगतान करने के पश्चात भी लगभग 8 से 10 घंटे पश्चात सप्लाई पुने प्रारंभ होती है इसलिए आपसे अनुरोध है कि प्रीपेड मीटर को हटाकर पोस्टपेड मीटर की व्यवस्था करें!
व्यापारियों की मांगे व समस्यायें
1- प्रीपेड मीटर के कारण हजारों व्यापारियों /उपभोक्ता की लाइट कट रही है
2- विभाग के प्रीपेड मीटर के सर्वर काम नहीं कर रहा है
3- प्रीपेड मीटर के एप में जमा करने के बाद भी पेमेंट अपडेट नहीं हो रही है
4- पुरानी सिक्योरिटी एडजस्ट करने की डिटेल उपभोक्ता को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है
5- बिना किसी आधार के अवैध वसूली के लिए वर्षों पुराना बकाया दर्शा कर रिकवरी भेजी जा रही है
6- कनेक्शन पी डी करने पर फाइनल पी डी बिल बनाने में भारी अवैध वसूली को रोकने के लिए
7-प्रीपेड मीटर लगाने के बाद अधिकांश उपभोक्ता के फोन नंबर अपडेट नहीं किया जा रहे हैं
9- प्रीपेड मीटर लगाने के बाद भारी संख्या में सीलिंग सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपडेट नहीं है
व्यापारियों की मांगे
1 प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता को समाप्त कर प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की स्वीकृति के आधार पर लगाई जाए
2 प्रीपेड मीटर लगे जाते समय प्रीपेड मीटर के संचालन से संबंधित मैन्युअल उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए
3 प्रीपेड मीटर की 5 साल की गारंटी उपभोक्ता को उपलब्ध कराई जाए तथा उसका गारंटी कार्ड मी लगाते समय उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए
4 प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय ही उपभोक्ता के मोबाइल में प्रीपेड मीटर का ऐप डाउनलोड किये जाने की व्यवस्था की जाये, सीलिंग सर्टिफिकेट उपभोक्ता को मौके पर दिए जाएं तथा उन्हें मी बदलते समय हाथों-हाथ ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाए
5 प्रीपेड मीटर तेज चलने की शिकायतों के लिए एक स्वतंत्र लैब की स्थापना की जाए जिसमें उपभोक्ता अपने मीटर की जांच कर सके और उसे लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर बिलिंग मैं सुधार किया जाए तथा लगाए जाने वाले प्रीपेड मिटरो को लैब में जांच करने के उपरांत उपभोक्ता के यहां लगाया जाए
6 नए विद्युत कनेक्शन को जारी करते समय एस्टीमेट के नाम पर भारी अनियमित की जा रही है पोर्टल पर कनेक्शन अप्लाई होने के बाद उपभोक्ता को कार्यालय बुलाए जाने की व्यवस्था समाप्त की जाए जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी किसी कनेक्शन में यदि उपभोक्ता को बुलाने की आवश्यकता है तो उसे उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता के सामने अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए जूनियर इंजीनियर व लाइनमैन को उपभोक्ता से दूर रखा जाए
7 मनमाने तरीके से वर्षों पुराने पी डी कनेक्शन की रिकवरी आवश्यक जांच के बाद जारी की जाए बिना पर्याप्त आधार के आर सी जारी न की जाए आरसी जारी करने से पूर्व विद्युत अधिनियम के अनुसार धारा 3 का नोटिस तामिल कराकर उपभोक्ता को सुनवाई का अवसर दिया जाए आर सी गलत पाई जाने पर संबंधित कर्मचारी व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए
8 प्रीपेड मीटर के पोर्टल को इतना प्रभावी बनाया जाए कि पैसा जमा करने के तुरंत जमा धनराशि राशि पोर्टल पर शो तथा 5 मिनट में डिस्कनेक्ट किया गया कनेक्शन को पुनः चालू किया जा सके
9 प्रीपेड मीटर लगे जाने के बाद उपभोक्ता की सिक्योरिटी एडजस्ट करने का अकाउंट स्टेटमेंट बनाकर सभी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाए!



