#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

दुबई में भारत योग कार्यशाला आयोजित, हीरक जयंती वर्ष में वैश्विक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू…

दुबई में भारत योग कार्यशाला आयोजित, हीरक जयंती वर्ष में वैश्विक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू…

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु स्वामी भारत भूषण की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाली कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत दुबई की प्रतिष्ठित संस्था पीओबीवीसी द्वारा भारत योग पर विशेष कार्यशाला एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग एवं आध्यात्मिक गुरु तथा मोक्षायतन योग संस्थान की निदेशक आचार्य प्रतिष्ठा जी ने ऑनलाइन माध्यम से दुबई वासियों एवं योग शिक्षकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुबई में रह रहे भारतीयों सहित योग के जिज्ञासुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र का मुख्य विषय वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक आचरण को अपनाने पर केंद्रित रहा। आचार्य प्रतिष्ठा जी ने भारत योग की विशेष ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास कराते हुए “ईश्वर प्राणिधान” के मूल सिद्धांत को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में संघर्ष और आनंद दोनों का संतुलन है, और योग हमें विषमता में स्थिर रहने तथा आनंद में संयमित रहने की कला सिखाता है। उन्होंने जोर दिया कि आज की धधकती वैश्विक परिस्थितियों में भारत योग को अपनाना मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक है। संस्था के अध्यक्ष ब्रज भूषण कुमार ने आचार्य प्रतिष्ठा  का आभार व्यक्त करते हुए इसे संस्था के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। वहीं सिंहस्थ के कोषाध्यक्ष अंकुर सक्सेना ने कहा कि परिस्थितियां अनुकूल होने पर संस्था के सदस्य सहारनपुर आकर आश्रम में भारत योग की शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। केंद्र के अंतर्राष्ट्रीय विंग के निदेशक धीरज सारस्वत ने जानकारी दी कि स्वामी भारत भूषण जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह जागृति कार्यक्रम पूरे वर्ष वैश्विक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे और दुबई का यह कार्यक्रम उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button