#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए लेते हुए कृषि विभाग के कर्मचारी को पकड़ा…

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए लेते हुए कृषि विभाग के कर्मचारी को पकड़ा…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर एंटी करप्शन की टीम ने कृषि विभाग में तैनात एक कर्मचारी अरूण कुमार (टैक्निकल सहायक) को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए बेरी बाग से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने बताया कि कृषि विभाग की टीम ने विगत दिनों शिकायतकर्ता अमरनाथ निवासी अम्बेहटा पीर की पेस्टिसाइड दुकान पर छापा मारा और सैंपल भरे थे। उसके बाद सैंपल खत्म करने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी गई। लेकिन बाद में 20 हजार रुपए में बात तय हुई। पीड़ित व्यापारी ने परेशान होकर एंटी करप्शन की टीम को शिकायत की, जिस पर टीम द्वारा आज कृषि विभाग के भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।



