#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

विधुत संविदा कर्मचारीयो ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर जताया रोष

विधुत संविदा कर्मचारीयो ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर जताया रोष

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पश्चिमाचल में आउटसोर्सिंग कर्मचारीयो की वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर छटनी एवं सरकार द्वारा गठित आउटसोर्सिंग निगम में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के समायोजन न करने के संबंध मे
विधुत संविदा कर्मचारीयो ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर अपना रोष जताया।
ज्ञापन मे कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग निगम का गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के आउटसोर्सिग कर्मचारी को निगम में समायोजन नहीं किया गया है। जिसको लेकर कॉरपोरेशन द्वारा शासन को पत्र लिखा गया जो कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में नहीं है एवं वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की छटनी पूरे पश्चिमांचल में की जा रही है। संविदा कर्मचारी संघ इस व्यवस्था का पूर्ण रूप से विरोध करता है। ज्ञापन मे हटाए गए कर्मचारीयो को तत्काल वापसी के आदेश पारित किए जने और आउटसोर्सिंग निगम से पावर कॉरेन में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग निगम में समायोजित करने का नीतिगत निर्णय लेने की मांग की गई। उसके उपरांत विद्युत वितरण मंडल के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि न्यायोचित निर्णय नहीं किया जाता है तो महासंघ प्रत्येक जनपद में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने पर विवश होगा। इस दौरान नितिन कुमार
सैनी, सागर चौहान, अंकित, हसन, राहुल, सचिन, विपिन, प्रदीप, सोनू राण, अरविंद, अमित आदि रहे।

Related Articles

Back to top button