#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
 
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर से वादिया श्रीमति गीता पत्नी नोरतू निवासी पुष्पांजलि विहार जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त नीरज पुत्र श्याम सिहं निवासी ग्राम बहादरपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर व अन्य के द्वारा वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा शिकायत करने पर धमकी देने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 64/26 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व 5एल/6 पोक्सों एक्ट पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.04.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र श्याम सिहं निवासी ग्राम बहादरपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर हाल पता ओम कुमार का किराये का मकान, नवीन नगर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर को ग्राम सढौली दुनीचन्दपुर थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
नीरज पुत्र श्याम सिहं निवासी ग्राम बहादरपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर हाल पता ओम कुमार का किराये का मकान, नवीन नगर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:-
1. उ0नि0 श्री संजय शर्मा, थाना जनकपुरी सहारनपुर ।
2. है0का0 218 अय्यूब, थाना जनकपुरी  सहारनपुर ।

Related Articles

Back to top button