जन्म मृत्यु के जोनल ऑफिस को लेकर सर्वदलीय पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अपर नगर आयुक्त को सोपा ज्ञापन

जन्म मृत्यु के जोनल ऑफिस को लेकर सर्वदलीय पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अपर नगर आयुक्त को सोपा ज्ञापन
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नगर निगम द्वारा जन्म मृत्यु विभाग को नगर में स्थित वार्डो को तीन जोनल में बांटने का काम किया जिसमें मुस्लिम इलाके के जितने भी वार्ड है सभी को दिल्ली रोड पर मनोहरपुर जोन ऑफिस बनाकर उसमें शिफ्ट कर दिया गया जिससे पार्षदों के साथ-साथ आम नागरिकों को अत्यधिक परेशानी हो रही है और पिछले लगभग चार या पांच माह से जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिसे लेकर आज पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त से मिला और पूरी जानकारी से उन्हें अवगत कराया और दूरभाष पर नगर आयुक्त से भी वार्ता की नगर आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया की सबसे वार्ता कर नए जॉन में उन्हें शिफ्ट किया जाएगा टिंकू अरोड़ा ने कहा की नगर निगम में भाजपा के शीर्ष नेता नेता द्वारा पिछले चार-पांच महा पहले एस आई आर को प्रभावित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र पर पूरी तरह से रोक लगवा कर लंबित करने का काम किया था जिससे आने वाले 2027 में नगर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को लाभ पहुंचा सके लेकिन अब एस आई आर का काम खत्म हो चुका है जन्म प्रमाण पत्र को सुचारू रूप से बनने देने का काम करने देना चाहिए और जोनल ऑफिस को पास बनाने का कार्य करे जिससे किसी को भी कोई परेशानी ना हो इस मौके पर पार्षद हाजी गुलशेर, पार्षद हाजी नूरआलम , पार्षद फराज अंसारी , पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद रजीव अन्नू, पार्षद अब्दुल खालिक , पार्षद नितिन जाटव आदि पार्षद मौजूद है!



