क्रेशर माफिया का मास्टरमाइंड दबोचा—न्यूज़ चैनल से जुड़ा रहा आरोपी निकला रंगदारी गैंग का सरगना, चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्ति का भी खुलासा!”क्रेशर मालिकों से रंगदारी वसूली का आरोपी दबोचा, न्यूज चैनल से जुड़ा रहा अभियुक्त

क्रेशर माफिया का मास्टरमाइंड दबोचा—न्यूज़ चैनल से जुड़ा रहा आरोपी निकला रंगदारी गैंग का सरगना, चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्ति का भी खुलासा!”क्रेशर मालिकों से रंगदारी वसूली का आरोपी दबोचा, न्यूज चैनल से जुड़ा रहा अभियुक्त
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बेहट क्षेत्र में क्रेशर मालिकों व पट्टाधारकों से रंगदारी वसूली के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कभी एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल से जुड़ा रहा है और अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिससे मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को हरियाणा के यमुनानगर निवासी करण सिंह और बेहट के असलमपुर बरथा निवासी रणवीर सिंह की तहरीर पर थाना बेहट में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। आरोप है कि आरोपियों ने क्रेशर मालिकों और पट्टाधारकों से जबरन रंगदारी वसूली की कोशिश की।
इस मामले में पहले ही सुरेंद्र कुमार, उसका पुत्र प्रिंस और ईश्वरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, फरार चल रहे मुख्य आरोपी गौरव मिश्रा को पुलिस ने बेहट अड्डा क्षेत्र से धर दबोचा। उसके कब्जे से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और 540 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गौरव मिश्रा ने हाल ही में चंडीगढ़ में करोड़ों रुपये का फ्लैट खरीदा है। वह पहले एक नामी न्यूज चैनल का सहारनपुर प्रतिनिधि रह चुका है, जिससे उसके रसूख और नेटवर्क पर भी सवाल उठ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और भी सफेद कॉलर, मीडिया से जुड़े नाम सामने आ सकते है। बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
गौरव मिश्रा पर पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास और अन्य संगीन आरोप शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



