व्यापारियों के सच्चे मसीहा थे प. श्याम बिहारी मिश्रा विवेक मनोचा

व्यापारियों के सच्चे मसीहा थे प. श्याम बिहारी मिश्रा विवेक मनोचा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई द्वारा आज दिनांक 20.04.2026 दिन सोमवार समय दोपहर 1 बजे व्यापारियों के मसीहा प. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई गयी। प.श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा महामंत्री व पुनीत चौहान, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी ने कहा कि प. श्याम बिहारी मिश्रा पिछले 63 वर्षों से व्यापारियों की समस्या एवं निदान हेतु संघर्षरत रहे। उनका पूर्ण जीवन बेदाग एवं साफ छवि वाले व्यक्ति थे। प.श्याम बिहारी मिश्रा अपने समय में कानपुर से पांच बार सांसद भी रहे। प. मिश्रा को सच्ची श्रद्धाजलि यही होगी कि प्रदेश के सभी व्यापारी उनके दिखाये गये मार्ग पर चलै एवं उनकी तरह सादगी एवं ईमानदारी का परिचय दें। सभी उपस्थित व्यापारियों ने उनको पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, संयोजक राजकुमार विज, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, गुलशन अनेजा, विनीत चौहान, यशपाल डबरा, व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।



