स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द जनता में बढ़ा आक्रोश, सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन तत्काल समाधान और पुराने मीटर बहाली की उठाई मांग

स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द जनता में बढ़ा आक्रोश, सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन तत्काल समाधान और पुराने मीटर बहाली की उठाई मांग
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर शहर में लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं – इसी मुद्दे पर वरिष्ठ सपा नेता व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में सर्वदलीय पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता आर एस वर्मा से मिला और ज्ञापन सौंपा – प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर के कई इलाकों में लगे स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं-मामूली 200-300 रुपये बकाया होने पर भी मीटर की सप्लाई बंद हो जाती है-जबकि भुगतान करने के बाद भी बिजली बहाल होने में एक से दो दिन का समय लग जाता है- अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी एडवांस में 2-3 हजार रुपये जमा कराने की सलाह दे रहे हैं, जो गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं है – उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है – ज्ञापन में मांग की गई कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके-अधीक्षण अभियंता आर एस वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए आईआईटी के इंजीनियर जांच कर रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी-इस दौरान पार्षद नदीम अंसारी, इमरान सैफी, नितिन जाटव, राजीव अन्नू, फराज अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



