नागल में विशाल महिला सम्मेलन आयोजित

नागल में विशाल महिला सम्मेलन आयोजित
विपक्ष नहीं चाहता महिलाएं सशक्त बने: विधायक
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नागल प्रदेश में योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विकासखंड परिसर में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को जमकर कोसा। इस दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सुपरवाइजरों को स्मार्टफोन भी वितरित किए।
कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिला सशक्त बने। सरकार चाहती है कि लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिले, ताकि महिलाएं भी लोकसभा व विधानसभा में पहुंचकर महिलाओं के उत्थान को कार्य कर सके। लेकिन विपक्ष ने इसका जमकर विरोध किया। महिला शक्ति चुनावों में उनकी राह में रोडा बनने वाले विपक्ष को सबक सिखाने का काम करेंगी।
उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
बीडीओ असलम प्रवेज व सीडीपीओ अलका त्रिपाठी ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। मंजू त्यागी ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में आगे हैं, बेटों के साथ बेटियों को भी प्रोत्साहित करें। बेटी आगे बढ़ेगी तभी देश आगे बढ़ेगा।
इस दौरान विधायक ने महिला समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम को सारिका वालिया, उषा उपाध्याय, हरीश त्यागी, नैनसिंह सैनी ने भी संबोधित किया इस दौरान अनुज प्रधान, जितेंद्र वालिया, राजेश्वर सैनी, सीमा सैनी, ललिता, नाजिया, बालेश, जितेंद्र, अमित वालिया आदि रहे।



