नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
जीवन के हर क्षेत्र महिलाये बढ़ा रही है देश का गौरव नरेश सैनी
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बेहट कस्बे के शाकंबरी रोड पर स्थिति सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार मे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे महिलाओ अमत्मनिर्भर बनने एवं देश के विकास मे योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मे बोलते हुए पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि केंद्र मे देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कई कदम उठा रही है ताकि वह आत्मनिर्भर बनकर देश की उन्नति में योगदान दे सके उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीर है और उन्हें शिक्षा से लेकर खेल और युद्ध के मैदान तक महिलाएं पुरुषों से कहीं भी पीछे नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भाजपा नेता नरेश सैनी ने कहा कि बेटियां दो घरों का संस्कार होती हैं और उन्हें शिक्षा और संस्कार से कभी वंचित नहीं रखना चाहिए उन्होंने बेटियों को बेहतर शिक्षा सुविधा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम को , ब्लॉक प्रमुख विश्वाश चौधरी,योगेश पुंडीर डिसीडीएफ के चेयरमैन सोनेन्द्र राणा, ने सम्बोधित करते हुए महिलाओ को शशक्त बनाने कि बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम,कार्यक्रम संयोजक रेणु काम्बोज,मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी,सतेन्द्र कुमार,अमित सैन ठाकुर राजबीर सिँह, सभासद अनिल सिंघल सहित सैकड़ो महिलाये मौजूद रही।



