महिला अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर पार्षद हुए एकजुट, मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर पार्षदों ने की कार्यवाही की मांग

महिला अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर पार्षद हुए एकजुट, मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर पार्षदों ने की कार्यवाही की मांग
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नगर निगम में स्तिथ विधुत विभाग कार्यालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत महिला अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर पार्षद एकजुट नजर आ रहे हैं। कईं पार्षदों के द्वारा स्थानांतरित शासनादेश का हवाला देते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 45 के पार्षद फ़राज़ अंसारी ने भी मंडलायुक्त को ज्ञापन प्रेषित किया है जिसमे उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में स्तिथ विधुत विभाग कार्यालय की महिला अधिकारी का स्थानांतरण का आदेश 4 सितम्बर 2025 को वाराणसी में कर दिया गया था परन्तु नगर निगम में भरस्टाचार के चलते अभी तक भी महिला अधिकारी को स्थानांतरित नहीं किया गया है। पार्षद फ़राज़ अंसारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर निगम में इनके द्वारा जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने वार्ड में होने वाली विधुत से सम्बंधित कार्यों की अवहेलना की जाती है जिससे पार्षदों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पार्षद फ़राज़ अंसारी का कहना है कि लगभग 1 माह पूर्व भी मंडलायुक्त के द्वारा नगर आयुक्त को स्थानांतरण के आदेश जारी किये गए थे परंतु आज तक भी महिला अधिकारी को स्थानांतरित नहीं किया गया है जो जनहित में उचित नहीं है। पार्षद फ़राज़ अंसारी ने मंडलायुक्त से इस मामले पर संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है।



