#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

समाजवादी पार्टी ने इज़हार खान अज्जू को सौंपी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

समाजवादी पार्टी ने इज़हार खान अज्जू को सौंपी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर


रायबरेली 17 अप्रैल 2026


समाजवादी पार्टी रायबरेली जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की स्वीकृति से तीन दशकों से अधिक समय से पूरी लगन, मेहनत, ईमानदारी से पार्टी की सेवा करते आ रहे इज़हार खान अज्जू को शहर रायबरेली का नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। गुरुवार को जिलाध्यक्ष ने रायबरेली जिला कार्यालय बुलाकर मनोनयन पत्र सौंपा। जिससे पार्टी एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने मुंह मीठा कराकर मुबारकबाद दी। नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर इज़हार खान अज्जू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित जिला के समस्त पदाधिकारियों एवं जनपदवासियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई सभी जिम्मेदारी को सदैव ही पूरी ईमानदारी, मेहनत, लगन से निभाता आया हूं और इस नई जिम्मेदारी को भी पहले से और बेहतर तरीके से निभाने का पूरा प्रयास करूंगा। जैसे कि अभी हाल ही में एस.आई.आर. में मतदाताओं के घर घर जाकर उनके वोट को वोटरलिस्ट से जोड़ने का कार्य दिन रात लग कर किया गया। नगर अध्यक्ष बनने खबर मिलने पर उनसे मिलने और मुबारकबाद देने वालों का उनके निवास पर तांता लगा हुआ है। इस मौके पर आफताब अहमद रज्जू खान, डॉ. शशिकांत शर्मा, अरशद खान, राजेश मौर्य, सरवन चौधरी, हसीन अहमद, नैयर इस्लाम, हाजी वसीम, सईद अख्तर, अजय आसरा, स्वर्ण आजाद, पप्पू यादव, शुभम, शानू, शकील, विनायक सोनकर, अनिल सोनकर, मो0 वसीम, अफाक अहमद, रोहित यादव, मो0 आरिफ, देवतादीन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button