#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना निगम का संकल्प, वार्ड 06 वर्धमान कॉलोनी में किया नये पम्प निर्माण कार्य का शुभारंभ

लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना निगम का संकल्प, वार्ड 06 वर्धमान कॉलोनी में किया नये पम्प निर्माण कार्य का शुभारंभ

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड 06 वर्धमान कॉलोनी में आज 15 हॉर्स पावर के पम्प लगाने के कार्य का वेद मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरुक किया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार सैनी एवं मोहल्ला समिति द्वारा नगर निगम व आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स के सहयोग से आयोजित किया गया था। वर्धमान कॉलोनी पहुंचने पर पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी व क्षेत्र के लोगों ने महापौर डॉ. अजय कुमार तथा उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद नीरज शर्मा व पूर्व नगराध्यक्ष भाजपा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि महानगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति कराना निगम का उद्देश्य और संकल्प है। इसके लिए नगर निगम द्वारा लगातार वार्डो में आवश्यकतानुसार नये पम्प लगवाये जा रहे है। उसी श्रृंखला में वार्ड 6 में भी आज नये पम्प के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। महापौर ने कहा कि इस पम्प के शुरु हो जाने से वर्धमान कॉलोनी, अजीज कॉलोनी व अहमद कॉलोनी सहित आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।
महापौर ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स के वालंटियर्स के साथ क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के लिए भी जागरुक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल हमें बीमारियों से बचाती है बल्कि हमारा जीवन स्तर भी ऊंचा उठाती है। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल के लिए नगर निगम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल तथा पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा मोहल्ला समिति के सदस्य भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button