#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

गुर्जर संसद व प्रतिभा सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता पर जोर

गुर्जर संसद व प्रतिभा सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता पर जोर

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर प्रतिहार महासंघ के तत्वावधान में गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में आयोजित गुर्जर संसद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में समाज को संगठित करने, शिक्षा के स्तर को सुधारने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा समाज के वृद्धजनों एवं प्रेरणास्रोत महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गुर्जर संसद में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने, पिछड़ेपन को दूर करने, आपसी वैचारिक मतभेद खत्म करने तथा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद इकरा हसन, समाजसेवी नेपाल सिंह कसाना, विधायक अतुल प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष शामली मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्र सेन, विधायक कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, चंदन चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ‘पुश-अप मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध रोहतास चौधरी को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवेश गुर्जर ने किया।

Related Articles

Back to top button