जगपाल सिंह बने प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,

जगपाल सिंह बने प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बसपा सुप्रीमो बहन मायावती जी ने मिशन 2027 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बसपा के जिलाध्यक्ष रहे जगपाल सिंह नानौता को सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
जगपाल सिंह ननौता पार्टी के एक पुराने कार्यकर्ता है, जो संगठन में विभिन्न पदों पर रहे और बेहद ईमानदारी के साथ विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए बहन जी के दिशा निर्देशों पर अमल कर उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। जगपाल सिंह ननौता ने जिलाध्यक्ष रहते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद साधा और उनके दुख सुख में डटकर खड़े हुए और पार्टी के हताश कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया और जब वो जिलाध्यक्ष थे, तो महसूस होता था कि सहारनपुर में बहुजन समाज पार्टी का अस्तित्व है।
लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में पार्टी में स्वयंभू नेता की खुदगर्जी के चलते जिलाध्यक्ष पद से जगपाल सिंह नानौता को हटवा दिया, जिससे पार्टी जिले में फिर उसी स्थिति में पहुंच गई, जहां जगपाल सिंह ननौता के जिलाध्यक्ष बनने से पूर्व थी। बहरहाल पार्टी में जो चल रहा है और जिस तरीके से पार्टी के एक कोऑर्डिनेटर और उसका गैंग पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ठिकाने लगाने में लगा है उस सब के बीच कार्यकर्ताओं के लिए यह बेहद खुशी की बात है!
जगपाल सिंह ननौता के मंडल प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है और हम भी उनको बसपा मे मंडल प्रभारी बनने पर हार्दिक स्वागत करते हुए यह उम्मीद लगते हैं कि वह पूर्व की भांति कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे।



