नागल क्षेत्र में मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक पांच मजदूरों पर पलटने से तीन की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

नागल क्षेत्र में मजदूरों के टेंट पर पलटा बजरी से भरा ट्रक पांच मजदूरों पर पलटने से तीन की हुई मौत, दो की हालत गंभीर
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नागल क्षेत्र में झिड़की झबरेड़ा मार्ग पर बोहडुपुर गॉव के समीप काली नदी के निर्माणाधीन पुल पर बजरी से भरा ट्रक नजदीक ही सो रहे मजदूरों के टेंट पर पलट गया। जिसमे पांच मजदूर बजरी के नीचे आकर दब गए।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गॉव वालो ने तत्काल काफी मशक्कत के बाद पांचों को गंभीर हालत में बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा जहा तीन मजदूरों असगर, इस्तखार, शौकीन निवासी जाटोवाला थाना मिर्जापुर को मृत घोषित कर दिया गया तथा दो मजदूर गुलफाम निवासी जाटोवाला और कर्मवीर निवासी असगरपुर का गंभीर अवस्था मे पचार चल रहा है।
हादसे होने के बाद चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुल पर डेढ़ माह से निर्माणधीम था जिसके कारण रात के वक्त चालक बगल के वैकल्पिक मार्ग पर जाने के बजाय पुल पर चढ़ गया और हादसा हो गया। यह भी बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही 15 मजदूर छुट्टी पर गए थे। अन्यथा कईयों की जान जा सकती थी। सीओ देवबंद अभितेष सिंह के अनुसार ट्रक खेड़ा मुगल क्षेत्र में बजरी लेकर जा रहा था। चालक की तलाश की की जा रही है।



