#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल DM व SSP से मिला बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मांगी अनुमति:धर्मेंद्र कुमार

रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल DM व SSP से मिला बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मांगी अनुमति:धर्मेंद्र कुमार

जिलाधिकारी व एसएसपी से मिला

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना रामपुर मनिहारान की तहसील नकुड की रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी व एसएसपी से मिला और उनसे गांव हरपाल मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुमति की मांग को एक पत्र सौंपा। जिलाधिकारी व एसएसपी को दिए पत्र मे कहा गया कि उनके गांव हरपाल मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करना चाहते है। रविदास जी महाराज के मन्दिर मे 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जन्म उत्सव पर स्थापित की जायेगी, यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक व सामाजिक अवसर होगा। जिसमे हमारे समाज के लोग एकत्रित होकर बाबा साहब भीमवराव अम्बेडकर जी की जयन्ती बनायेगे।
उन्होंने पत्र मे मांग की कि बाबा साहब भीवराव अम्बेडकर जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुमति प्रदान कर आवश्यक सुरक्षा की व्यवस्था करे ताकि यह आयोजन शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सके। इस दौरान सचिन कुमार, अक्षय कुमार, कुंवर सिंह, पंकज सैनी, अरुण कुमार, सुशील कुमार, जयवीर व कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button