#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जनपद में गूंजा नवकार मंत्र, विश्व शांति का दिया गया संदेश

जनपद में गूंजा नवकार मंत्र, विश्व शांति का दिया गया संदेश

राजेश कुमार जैन अध्यक्ष जैन समाज

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2026 के अवसर पर  (JITO) के आह्वान पर विश्वभर के 108 से अधिक देशों में प्रातः 8:01 बजे सामूहिक णमोकार मंत्र जाप किया गया। इसी क्रम में सहारनपुर के जैन बाग स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विश्व जैन संगठन द्वारा भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को श्वेतांबर मुनि परंपरा के पूज्य आलोक मुनि एवं अमन मुनि का सानिध्य प्राप्त हुआ। शुभारंभ राकेश जैन (संरक्षक, जैन समाज एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष, भाजपा) द्वारा भगवान महावीर के चित्र अनावरण से हुआ, जबकि दीप प्रज्वलन मंत्री संजीव जैन, अरुण जैन, चौधरी अनुज जैन, संदीप जैन, नितिन जैन, आदित्य जैन, विपिन जैन, अजय जैन, संजय जैन (चूड़ी वाले) एवं विभोर जैन ने संयुक्त रूप से किया।मुनिश्री ने नवकार मंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विश्व शांति, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे मानवता के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के पश्चात राम मोहन जैन परिवार द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार (वरिष्ठ पत्रकार) जैन,पार्षद मयंक गर्ग, अनुज जैन,गौरव जैन, पूर्व पार्षद मानसिंह जैन,मनोज जैन, श्वेतांबर जैन सभा के प्रधान मामचंद जैन, दिनेश जैन (बल्ली) सहित विश्व जैन संगठन के पदाधिकारी अरिहंत जैन,पीयूष जैन,चिद्रूप जैन, चिन्मय जैन,सराफ, आयुष जैन,अमित बंधु जैन,प्रियांक जैन,नमन जैन,विनीत जैन एवं अन्य धर्मानुरागी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य उद्देश्य आयोजन का उद्देश्य विश्व में शांति, अहिंसा, एकता एवं समस्त जीवों के कल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है

Related Articles

Back to top button