अम्बेडकर जयंती एवं VVIP कार्यक्रमों को लेकर उच्च स्तरीय गोष्ठी सम्पन्….

अम्बेडकर जयंती एवं VVIP कार्यक्रमों को लेकर उच्च स्तरीय गोष्ठी सम्पन्….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर की उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत व्यापक व्यवस्थाएं VVIP कार्यक्रमों की तैयारी एवं सुरक्षा प्रबंधन जनपद में कानून-व्यवस्था की समीक्षा एवं सुदृढ़ीकरण गोष्ठी के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए सहारनपुर रेंज के तीनों जनपदों में सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम किए गए हैं, साथ ही समस्त पुलिस बल को पूर्ण रूप से सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।



