#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में सट्टा माफिया का खुला खेल: बबल का ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टे का धंधा

सहारनपुर में सट्टा माफिया का खुला खेल: बबल का ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टे का धंधा

पत्नि के मध्यम से पूर्व में कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस की भी करवा चुका फर्जी शिकायत

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के थाना मंडी अंतर्गत चोकी धोबीघाट क्षेत्र की बेहट रोड स्थित हुसैन बस्ती में सट्टा माफिया बबल का आतंक जारी है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बबल ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा कारोबार को खुलेआम चला रहा है। सट्टा से अर्जित लाखों रुपये की संपत्ति का मालिक बन चुका यह व्यक्ति पुलिस की छापेमारी के दौरान फरार हो जाता है और बिजनौर जिले में छिप जाता है या फिर सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी, देहरादून रोड स्थित अपने रिश्तेदार (कथित हिस्ट्रीशीटर बदमाश) के यहां शरण ले लेता है। क्षेत्र के निवासियों के मुताबिक, बबल गरीबों की खून-पसीने की कमाई को लालच देकर हड़पने में माहिर है। वह उन्हें सट्टा खेलने के लिए उकसाता है और उनकी मेहनत की रोटी लूटकर खुद लखपति बन बैठा है। उसके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिससे वह लगातार निगरानी रखता है।

सूत्रों का कहना है कि विगत वर्ष बबल का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हो गई थी। इस वीडियो को वायरल करने के शक में थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक युवक के साथ उसने मारपीट की थी। युवक ने इस घटना की थाना जनकपुरी में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन बबल पुलिस के हाथ नहीं लगा और मामला दब गया। पूर्व में इस माफिया ने आपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकारों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा, हुसैन बस्ती के कुछ स्थानीय निवासियों (जो बबल के रिश्तेदार हैं) के साथ मिलकर वह नशीले पदार्थों की बिक्री भी करवा रहा है, जिससे पूरा इलाका प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के लोग भय और परेशानी में जी रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बबल पुलिस के खिलाफ भी अपनी पत्नी के माध्यम से फर्जी शिकायतें वरिष्ठ अधिकारी को दर्ज करवाता है, जिससे कानून व्यवस्था की छवि धूमिल हो रही हैं, क्षेत्र वासियों का कहना है कि पुलिस को तत्काल इस पूरे मामले की गहन जांच कर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। साथ ही तहसीन उर्फ बबल की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की विस्तृत जांच की जाए और उसे जब्त किया जाए, ताकि गरीबों का खून-पसीना लूटने वाले ऐसे माफियाओं पर लगाम लग सके।स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अपील है कि हुसैन बस्ती के निवासियों को इस अराजकता से मुक्ति दिलाई जाए और कानून का राज स्थापित किया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अपराध और अराजकता का सिलसिला और बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button