थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत जिला बदर अभियुक्त को नोटिस तामील करा कर जिला सहारनपुर की सीमा से बाहर किया गया।

थाना कोतवाली मण्डी पुलिस द्वारा गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत जिला बदर अभियुक्त को नोटिस तामील करा कर जिला सहारनपुर की सीमा से बाहर किया गया।
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व जिला बदर, वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग व गश्त की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम महोदय के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 08.04.2026 को थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला बदरघोषित किये गये अभियुक्त रहमान पुत्र कुर्बान निवासी अकबर कालोनी सरकारी स्कूल के पास थाना मण्डी सहारनपुर सम्बन्धित वाद सख्या – 6037/2025 सरकार धारा 3(1) यूपी गुण्डा अधि0 के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त रहमान उपरोक्त को मा0 न्यायालय के आदेशो से अवगत कराते हुए, अभि0 के मौहल्ले में डुगडुगी बजवाकर मुनादी करायी गयी कि अभि0 रहमान उपरोक्त को मा0 न्यायालय द्वारा 06 माह तक जनपद सहारनपुर की सीमा से निष्कासित किया गया है तदोपरान्त अभि0 को यमुनानगर के बार्डर पर छोडा गया तथा हिदायत दी गयी कि 06 माह तक आप जनपद सहारनपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करेगे, यदि आप मा0 न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते है तो आपके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
जिला बदर अभियुक्त का नाम व पता –
1. रहमान पुत्र कुर्बान निवासी अकबर कालोनी सरकारी स्कूल के पास थाना मण्डी सहारनपुर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं022/2024 धारा 4/25 आयुध अधि0 व धारा 394/411 भादवि थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर
2. मु0अ0स028/2024 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 व धारा 307/34 भादवि थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर
जिला बदर करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 श्री राहुल शर्मा थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर
2. का0 1074 गौरव त्यागी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
3. का0 1627 अमित कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर ।



