#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नसीम बेसिक मॉडल स्कूल में 56वाँ वार्षिक समारोह: “एक रोटी कम खाएं, पर बच्चों को ज़रूर पढ़ाएं ।”

नसीम बेसिक मॉडल स्कूल में 56वाँ वार्षिक समारोह: “एक रोटी कम खाएं, पर बच्चों को ज़रूर पढ़ाएं ।”


विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले, सहारनपुर नगर के प्राचीन विद्यालयों में से एक, शिक्षा और संस्कार के संगम नसीम बेसिक मॉडल स्कूल का 56वाँ वार्षिक समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जहाँ बच्चों की प्रतिभा निखरी, वहीं वक्ताओं के ओजस्वी विचारों ने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इल्मा ने किया विद्यालय टॉप, कुल परिणाम 98.95%
विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर श्रेष्ठता सिद्ध की। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.95% रहा। शैक्षणिक उत्कृष्टता को बरकरार रखते हुए कक्षा 7 की छात्रा इल्मा (Ilma) ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, इस उपलब्धि पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मेधावी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार जैन का संबोधन मुख्य अतिथि राजेश कुमार जैन (चीफ वार्डन, सिविल डिफेन्स) ने अपने विस्तारपूर्वक संबोधन में बच्चों और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, “बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनकी नींव मजबूत करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और नागरिक अनुशासन पैदा करना भी अनिवार्य है।” उन्होंने अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं और उनकी रुचियों को समझें। सिविल डिफेन्स के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बच्चों को समाज सेवा के प्रति भी प्रेरित किया। खिराज-ए-अकीदत और प्रेरक संदेश मोहम्मद युनुस (डायरेक्टर IICTC): उन्होंने विद्यालय के संस्थापक मरहूम मास्टर नसीम साहब की खिदमतों को सलाम करते हुए उन्हें भावभीनी खिराज-ए-अकीदत पेश की। उन्होंने कहा कि मास्टर साहब द्वारा लगाया गया यह शैक्षिक पौधा आज एक वटवृक्ष बन चुका है, मास्टर साहब का मिशन आज भी कामयाबी के साथ आगे बढ़ रहा है।डॉक्टर आबिद हसन वफ़ा मशहूर शायर आबिद वफ़ा साहब ने अपनी असरदार शायरी और तरन्नुम से कार्यक्रम में समां बाँध दिया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
उन्होंने अभिभावकों से मार्मिक अपील की, “हालात चाहे जैसे हों, एक रोटी कम खा लेना लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करना, क्योंकि शिक्षा ही गरीबी और पिछड़ेपन का एकमात्र इलाज है।”कुशल प्रबंधन और समर्पित स्टाफ
कार्यक्रम की सफलता में एजुकेशन मैनेजर श्रीमती सैयदा नसीम, प्रबंधक मोहम्मद शारिक नजम, प्रिंसिपल मोहम्मद वसीम अख़्तर और वाइस प्रिंसिपल मिस ज़ेबा रानी का कुशल मार्गदर्शन रहा।
विशेष रूप से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में मिस बुशरा, मिस रूमीज़ा, मिस रमशा और मिस मदीहा का सराहनीय योगदान रहा। इनके साथ ही स्कूल के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद युनुस, प्रिंसिपल मोहम्मद वसीम अख़्तर एवं मिस नौशीन ने संयुक्त रूप से किया। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में मिस बुशरा, मिस रूमीज़ा, मिस रमशा और मिस मदीहा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें मुख्य रूप से:
एजुकेशन मैनेजर श्रीमती सैयदा नसीम, प्रबंधक शारिक नजम, प्रिंसिपल मोहम्मद वसीम अख़्तर, वाइस प्रिंसिपल मिस ज़ेबा रानी, मिस महविश, मिस नशरा खालिद, मिस आयशा रानी, मिस रमशा, मिस आफरीन, मिस मदीहा अजीम, मिस रूशदा, मिस अरूशा, मिस अलिशबा, मिस महक, मिस नाजिया, मिस शिबली, मिस रूहीना, मिस बुशरा, मिस रूमीज़ा, मिस मदीहा अंसारी, एवं मिस नौशीन शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि  राजेश कुमार जैन,वरिष्ठ पत्रकार मौहम्मद युनुस, आबिद हसन वफ़ा, मंसूर बदर एवं विशिष्ट अतिथि खालिद सिद्दीकी (पोस्ट वार्डन) व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
समारोह के अंत में प्रबंधक मौहम्मद शारिक नजम ने सभी आगंतुकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा । बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने स्कूल के शैक्षिक स्तर और अनुशासन की खुले मन से प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button