#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशऔरैयाब्रेकिंग न्यूज़

ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी |

रामकुमार राठौर,औरैया

ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी |

SvasJsNews

औरैया– जनपद में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर बिधूना तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गए हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार रठ गांव, बरोना कला, बेला, रुरुगंज तथा सोनी गांव समेत कई गांवों में अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, चना, मक्का और हरी सब्जियों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


स्थानीय किसानों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण फसलें जमीन पर गिर गईं, जबकि ओलों की मार से पौधे टूटकर बिखर गए। कई स्थानों पर गेहूं की बालियां झड़ गईं और चने की फसल को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। बागानों में लगे फलदार पेड़ों से फल और फूल झड़ जाने से बागवानी करने वाले किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस अचानक आई प्राकृतिक मार ने किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। पहले से ही बढ़ती लागत, महंगे बीज और अनिश्चित मौसम से जूझ रहे किसानों के लिए यह आपदा किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर क्षति का आकलन करने और शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

हालांकि प्रशासन की ओर से हालात का जायजा लेने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रभावित किसान अब राहत और सरकारी सहायता का इंतजार कर रहे हैं।SvasJsNews इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठा रहा है।

Related Articles

Back to top button