राजस्थान की पावन मरुधरा में भव्य धार्मिक आयोजन, पांथेड़ी में प्राण प्रतिष्ठा की जोरदार तैयारियां
राजस्थान ब्यूरो – समरथाराम सुंदेशा की विशेष रिपोर्ट SvasJsNews

राजस्थान की पावन मरुधरा में भव्य धार्मिक आयोजन, पांथेड़ी में प्राण प्रतिष्ठा की जोरदार तैयारियां
SvasJsNews
जालोर (राजस्थान): राजस्थान की पावन धरा पर स्थित पांथेड़ी गांव में ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। उनडी के निकट बसे इस गांव में सुन्धा माताजी और बाबा रामदेव जी के शिखरबद्ध भव्य संगमरमर मंदिर का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसके उपलक्ष्य में प्राण-प्रतिष्ठा अष्टान्हिका महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस महोत्सव की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से होगी, जिसमें बैंड-बाजा, हाथी-घोड़े और रथों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। गांव में विशाल पंडाल, आकर्षक प्रवेश द्वार (गेट) और हवन कुंड की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में देशभर से साधु-संतों का आगमन भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे धार्मिक माहौल और अधिक दिव्य बन जाएगा।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को शुभ मुहूर्त में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा होगी, जो महंत-मठाधीशों के पावन सानिध्य में संपन्न होगी। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर द्वारा मंदिरों पर पुष्प वर्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जो आयोजन को और भव्य बनाएगी। चार दिवसीय इस आयोजन (21 से 24 अप्रैल) के दौरान हर दिन भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।



