उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महोबाराज्यशिक्षास्वच्छतास्वास्थ्य

महिला बंदियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान — DM व SP ने किया उपकारागार महोबा का संयुक्त निरीक्षण

महिला बंदियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान — DM व SP ने किया उपकारागार महोबा का संयुक्त निरीक्षण

महोबा। जनपद महोबा की जिला अधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रबल प्रताप सिंह ने बुधवार को संयुक्त रूप से उपकारागार महोबा का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल परिसर में पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों के आवासीय बैरकों, विशेषकर महिला बंदियों के बैरक, भोजनालय तथा जेल हॉस्पिटल का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनके रहने, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिला अधिकारी ने जेल प्रशासन को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखने और बंदियों को मानवीय दृष्टिकोण से व्यवहार करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह निरीक्षण जेल प्रशासन की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं मानवीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button