#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

भैरो कला से मां पूर्णागिरि धाम के लिए द्वितीय झंडी पदयात्रा रवाना

भैरो कला से मां पूर्णागिरि धाम के लिए द्वितीय झंडी पदयात्रा रवाना

पीलीभीत/कलीनगर। तहसील कलीनगर के ग्राम भैरो कला से मां पूर्णागिरि धाम के लिए द्वितीय झंडी पदयात्रा का शुभारंभ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पदयात्रा के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ग्रामवासियों ने यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कमेटी के कई सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें ग्राम प्रधान राम प्रताप पासवान, जिला पंचायत वार्ड नंबर 4 प्रत्याशी शेखर यादव, ऋतिक श्रीवास्तव, अर्पित भारती, नीरज कुशवाहा, रूपचंद शर्मा, अशोक पासवान, लालाराम कुशवाहा, अशोक शर्मा, रामसेवक कुशवाहा, सुनील शर्मा, डॉ. जगरूप कुशवाहा, अमर सिंह कुशवाहा, नेतराम कुशवाहा, राम सिंह कुशवाहा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने मां पूर्णागिरि से गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रिपोर्ट: अखिलेश कुमार, पीलीभीत
मो.: 8958986997

Related Articles

Back to top button